लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन का कहना है कि रेड कार्पेट पर आरामदायक पोशाक में जाना सबसे अच्छा होता है।
रेड कार्पेट पर खूबसूरत परिधानों में नजर आने वाली 36 वर्षीया केट ने कहा कि ऐसे समारोहों में वह हमेशा ऐसी पोशाक पहनकर जाना पसंद करती हैं, जो आरामदायक हो और जिसे पहनकर वह कार्यक्रम के बाद पार्टी में भी शामिल हो सकें, क्योंकि कई बार डिजाइनरों की सलाह मानना कार्यक्रम में खुद को संभालने के लिए भारी पड़ जाता है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केट ने कहा, “आपको पोशाक के बारे में सलाह देने के लिए कई लोग मौजूद होते हैं, लेकिन मैंने अपने अनुभव से यही सीखा है कि मेरे लिए वही अच्छा है, जो आरामदायक है, जिसे पहनकर मैं मजे से पार्टी कर सकूं।”
dharmpath.com dharmpath