भारत-कैमरून के संबंध और मजबूत होंगे : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विश्वास जताते हुए कहा है कि आने वाले वर्षो में भारत तथा कैमरून के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कैमरून के स्वतंत्रता दिवस (20 मई) के मौके पर राष्ट्रपति पाउल पिया को भेजे गए एक संदेश में मुखर्जी ने कहा कि दोनों देशों के बीच के संबंध बेहद मैत्रीपूर्ण रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि आगामी वर्षो में हमारे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे, जिसका लाभ दोनों देशों के लोगों को मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “सरकार, भारत के लोगों तथा खुद की तरफ से राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आपको हार्दिक बधाई देते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है।”

प्रणब ने कहा, “मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य तथा कैमरून के लोगों की प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493