केट ब्लैंचेट पर्दे पर समलैंगिक किरदार निभाने वालों के बचाव में उतरीं

रोम, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट ब्लैंचेट फिल्मों में गे किरदारों को निभाने वाले विषमलिंगी कलाकारों के बचाव में उतरीं।

ब्लैंचेट ने शुक्रवार को निर्देशक एंटोनियो मोंडा के साथ रोम फिल्मोत्सव में ‘क्लोज एन्काउंटर’ में हिस्सा लिया।

ब्लैंचेट ने कहा कि किस तरह से कई मानवाधिकार संगठन हाल के कुछ वर्षो में हॉलीवुड में गे किरदारों को निभाने वाले विषमलिंगी कलाकारों की आलोचना करते हैं।

उन्हें उम्मीद है कि आज के समय में और समलैंगिक फिल्में बनेंगी और उन पर सकारात्मक चर्चा होनी शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493