कुडनकुलम परमाणु संयत्र के लिए रूस ने उपकरण भेजे

चेन्नई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के परमाणु ऊर्जा निगम, रोसएटम ने शनिवार को कहा कि उसके मशीन निर्माण डिविजन, एटमइनर्गोमैश ने कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना (केएनपीपी) की चौथी इकाई के लिए उपकरण भेज दिए हैं।

यहां जारी एक बयान में, रोसएटम ने कहा है कि उपकरण में मॉयस्चर सेपरेटर रीहीटर्स शामिल है। कुल मिलाकर चार मॉयस्चर सेपरेटर हैं, जिनमें से दो को पहले ही भेजे जा चुके हैं।

मॉयस्चर सेपरेटर रीहीटर्स का निर्माण एटोमइनर्गोमैश की अनुषांगिक कंपनी जेडआईओ-पोडोलस्क ने किया है।

सेपरेटरों का वजन 47 टन है और इसकी ऊंचाई लगभग छह मीटर और व्यास चार मीटर के आस-पास है।

भारतीय परमाणु विद्युत संयंत्र संचालक, भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के पास केएनपीपी में रूसी उपकरण से निर्मित दो 1000 मेगावाट के परमाणु विद्युत संयंत्र हैं।

कुडनकुलम में दो और इकाइयां स्थापित की जानी हैं।

इसबीच, प्रथम दो इकाइयों को रख-रखाव के लिए बंद किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493