केट विंसलेट ने अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया : जेवियर डोलान

लॉस एंजेलिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘टाइटेनिक’ की मशहूर अभिनेत्री केट विंसलेट ने जेवियर डोलान को अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया।

लॉस एंजेलिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘टाइटेनिक’ की मशहूर अभिनेत्री केट विंसलेट ने जेवियर डोलान को अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया।

डोलान ने वेबसाइट ‘वल्चर’ को बताया, “मैंने फिल्म देखी थी। शानदार विचार, महत्वकांक्षा, भव्य। उसने मुझे दिखाया कि सपने देखने की कोई सीमा नहीं होती। मेरे लिए (फिल्म का) प्रोडक्शन डिजाइन अविश्सनीय था।”

डोलान ने जब ‘टाइटेनिक’ देखी थी, उनकी उम्र महज आठ साल थी।

उन्होंने कहा, “आठ से 16 साल की उम्र तक केट विंसलेट मेरी किशोरावस्था की आदर्श रहीं। वह मेरे कलात्मक सपनों की प्रतीक रही हैं। जिस प्रकार वह चलती हैं, जिस प्रकार बातें करती हैं..आज मैं जो भी हूं, उन्होंने कई मायनों में उसे परिभाषित किया है। कुछ कलाकार आपके लिए यह करते हैं। मेरे लिए केट वैसी ही कलाकार रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493