श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान शून्य से 4.5 डिग्री नीचे

श्रीनगर, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर में शुक्रवार को मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान शनिवार को शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात में साफ आसमान के कारण पूरी घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कोहरे के कारण श्रीगर आने और जाने वाली उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ” शून्य से 4.5 डिग्री कम तापमान के साथ श्रीनगर शहर में अब तक मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।”

मौसम विभाग के अनुसार, “पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया।”

जम्मू एवं कश्मीर में लेह आज (शनिवार को) सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 11.9 डिग्री कम हो गया।

अधिकारी ने कहा, “कारगिल शहर में तापमान शून्य से 8.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटों में ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे घने कोहरे से राहत मिल सकती है।

शून्य से कम तापमान के कारण श्रीनगर शहर में कई स्थानों पर नलों में पानी जम गया है।

जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, जबकि कटरा में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू के बटोट शहर में तापमान 6.5 डिग्री, बनिहाल में 1.5 डिग्री, भदरवाह में 3.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493