केथरीन हीगल को और बच्चों की चाह

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैथरीन हीगल का कहना है कि वह और अधिक बच्चे चाहती हैं और उन्होंने इसके बारे में अपने पति जोश केली से बात की है।

वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 38 वर्षीय अभिनेत्री ने आठ सप्ताह पहले ही अपने तीसरे बच्चे जोशुआ बिशॉप को जन्म दिया है। लेकिन उनका कहना है कि वह अपने परिवार को और बढ़ाना चाहती हैं। हालांकि उनके 37 वर्षीय पति इसके लिए उतने उत्सुक नहीं हैं।

हीगल ने कहा, “मैंने जोश से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन यह बेहद हास्यास्पद है। उसने कहा मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता।”

‘डॉउट’ स्टार ने कहना है कि उनकी तीसरी गर्भावस्था नियोजित नहीं थी।

उन्होंने कहा, “मैंने दिसंबर, 2016 में काम से छुट्टी ले ली है और यह समय मां बनने का है। मैं बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493