चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक दल के नेता और लोक कल्याण मंत्री एडापाडी के.पलनीसामी गुरुवार सुबह तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मुलाकात करेंगे।
राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “राज्यपाल ने सुबह 11.30 बजे एडापाडी के.पलनीसामी को मिलने के लिए बुलाया है। हालांकि, अभी तक बैठक के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है।
पलनीसामी ने बुधवार शाम को राव से मुलाकात की थी और उन्हें समर्थित विधायकों की सूची सौंपते हुए राज्यपाल से आग्रह किया था कि उन्हें सरकार गठन करने का मौका दिया जाए।
dharmpath.com dharmpath