केनी वेस्ट के ऑफिस में चोरी

लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट के ऑफिस में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। चोर उनके कंप्यूटर व लैपटॉप ले उड़े।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कानून प्रवर्तन अधिकारियों को कालाबसस (कैलिफोर्निय)ा स्थित केनी के स्टूडियो ऑफिस से फोन आया था। चोर उनके दफ्तर से कंप्यूटर व लैपटॉप पर हाथ साफ कर गए।

उनके स्टूडियो ऑफिस के एक दरवाजे को जबरन खोला गया था। ऑफिस से करीब 20,000 डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब हैं। किसी पर संदेह नहीं जताया गया है। केनी की टीम ने आश्वस्त किया है कि इस चोरी से कोई निजी सूचना खतरे में नहीं है।

एक सप्ताह पहले चोरों ने केनी की पत्नी किम कर्दशियां की बहन कर्टनी कर्दशियां के पति स्कॉट डिसिक के घर को भी निशाना बनाया था। स्कॉट उस वक्त कान्स में पार्टी कर रहे थे।

ऐसी ही घटना किम व कर्टनी के भाई रोब कर्दशियां की मंगेतर ब्लैक चीना के घर में भी हो चुकी है। दोनों ही घटनाओं में घर में जबरन दाखिल होने का कोई संकेत नहीं मिला है, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चोरियों में किसी परिचित का हाथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493