म्यूनिख, 29 मई (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के कप्तान फिलिप लाम ने क्लब से विदा लेने वाले कोच पेप गार्डियोला को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
गार्डियोला अगले सत्र के लिए मैनचेस्टर सिटी के कोच होंगे।
बायर्न के साथ कोच गार्डियोला का तीन साल का प्रतिबंध इस माह की शुरुआत में पूरी हो गया था। इस सत्र में क्लब ने दो खिताब- जर्मन लीग, जर्मन कप खिताब पर कब्जा जमाया है।
लाम ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “यह तीन साल काफी सफल रहे हैं और आपके साथ काम करना एक सम्मान की बात है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं गार्डियोला।”
गार्डियोला का इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथ तीन साल का करार हुआ है।
dharmpath.com dharmpath