नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाटर प्यूरिफायर ब्राण्ड केन्ट आरओ ने मंगलवार को शुद्ध पानी के साथ शुद्ध हवा का संदेश देते हुए एयर प्यूरिफायर रेंज को बाजार में उतारा। कई सालों से शुद्ध पेयजल के क्षेत्र मे अग्रसर केन्ट आरओ का कहना है कि कंपनी का अगला पड़ाव अब अपने एयर प्यूरिफायर द्वारा जहरीली होती हवा से निजात दिलाना है।
केंट की ब्राड एम्बेसेडर हेमा मालिनी ने केन्ट आरओ के इस नए अभियान को लांच किया, जो कि ‘शुद्ध पेयजल के साथ ही शुद्ध हवा’ के महत्व को दशार्ता है।
यहां जारी बयान के अनुसार, केन्ट ने एयर प्यूरिफायर के दो मॉडल्स लांच किए हैं, केन्ट ऑरा और केन्ट इटरनल। एचईपीए फिल्टर्स में पीएम 2.5 पार्टिक्यूलेट (99.99 प्रतिशत तक), पॉलेन, एलर्जीन, सरफेस एधरिंग मोल्ड, महीन धूल के कण एवं दुर्गन्ध जैसे कि सिगरेट्स का धुआं, ईधन की बदबू या पालतू जानवरों के बदन से निकलने वाली बदबू को समाप्त करने की पूरी क्षमता है।
केन्ट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन डॉ महेश गुप्ता ने कहा, “आज से पहले कई दशकों से केंट आर ओ ने ही सबका ध्यान पीने के साफ पानी पर केन्द्रित किया था। इस वर्ष नए अभियान में केन्ट आर ओ हाउस ऑफ प्योरिटी के रूप मे उभर कर न केवल शुद्ध पानी बल्कि शुद्ध हवा के लिए भी तैयार है।”
dharmpath.com dharmpath