प्रणब ने लेसोथो के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की बधाई

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लेसोथो के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (चार अक्टूबर) पर वहां के लोगों और सरकार को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है।

लेसोथो के राजा महामहिम लेतसी तृतीय को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं भारत की जनता व सरकार और खुद मेरी तरफ से महामहिम, लेसोथो की सरकार और वहां के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देता हूं।”

प्रणब ने कहा है, “भारत और लेसोथो लंबे समय से द्विपक्षीय रिश्तों को साझा करते हैं, जो कि हाल के वर्षों में और भी मजबूत और जीवंत हुए हैं। हमारी साझेदारी साझा हित के मुद्दों की समझ पर आधारित है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संबंध दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ को समृद्ध करने के लिए जारी रहेंगे।”

राष्ट्रपति ने कहा, “महामहिम, आपकी अच्छी सेहत और भलाई तथा लेसोथो के स्नेहशील लोगों की निरंतर प्रगति व समृद्धि के लिए कृपया मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493