किसानों से 3740 टन से अधिक दाल की खरीदी हुई

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकारी संस्थाओं ने खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) में दो अक्टूबर तक 3740.47 टन दाल किसानों से खरीदी है।

केन्द्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और नेफेड से किसानों से इस खरीफ मौसम में दालों की खरीद करने का निर्देश दिया है, ताकि उनकी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल सके। सरकारी संस्थाओं ने इसके लिए दाल उत्पादक राज्यों में मूंग और उड़द की दाल के लिए 417 खरीद केन्द्रों की स्थापना की है। अरहर की फसल के आने पर आवश्यकता हुई तो और भी अधिक केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अब तक के खरीफ मौसम (केएमएस) 2016-17 के दौरान दालों के आगमन के बाद से एफसीआई ने 1075.34 टन और नेफेड ने 2665.13 टन दालों की खरीद की है।

बयान के अनुसार, सरकार ने इस साल 50 हजार टन दालों की खरीद का लक्ष्य रखा है, ताकि इसकी कमी से निपटने के लिए बफर स्टॉक बनाया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493