केन्द्रीयमंत्री पर भिंड में शस्त्रकाण्ड का आरोप-एक रात में प्रशासन ने बनाए 300 शस्त्र लायसेंस

Bottomline-of-BJP-Gwalior-Lok-Sabha-Candidate-Narendra-Singh-Tomar-1024x911भिंड(महेश मिश्रा- बैसे तो प्रशासन बड़ा सुस्त होता है। फाइलें वर्षों पेंडिंग पड़ी धुल फांकती रहतीं हैं। संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले की पेंडुलम की तरह बस हिलती रहती है, लेकिन जब बात कुछ और हो तो यही प्रशासन बिजली की फुर्ती से काम करता है। प्रसाशन की चुस्ती तो तब पता चली जब सिर्फ एक रात में प्रशासन ने 300 शस्त्र लाइसेंस बना डाले। सुगबुगाहट हर कान में है, लेकिन जिक्र किसी भी जुबान पर नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि इन लाइसेंसों में बड़ी संख्या केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सिफारिश वाले मामलों की है। अब जब मंत्री जी की सिफारिश पर थोकबंद लाइसेंस बनाए ही जा रहे थे तो कुछ मॉल मलाई वाली फाइलें भी निपटा डालीं गईं। आरोप है कि मंत्री जी ने अपनी जाति बिरादरी के लोगों को लाइसेंस दिलवा दिए हैं। आग सुलग रही है। अब देखते हैं ये आग भड़क पाएगी या दबा दी जाएगी।

specialcoveragenews.in से साभार 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493