बिहार : सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

हाजीपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार राज्य के वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक मोटर साइकिल और ट्रक की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

औद्योगिक थाना के प्रभारी पी़ एऩ मंडल ने मंगलवार को बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में तैनात सहायक निरीक्षक आनंद कुमार सोमवार देर रात साथी पुलिसकर्मी नरेन्द्र सिंह के साथ मोटरसाइकिल से पटना जा रहे थे। पानाघट के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मारी। दोनों पुलिस कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493