केन्याई सैनिक अल-शबाब के ठिकानों को निशाना बना रहे

नैरोबी, 29 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। केन्या की सेना ने दक्षिणी सोमालिया में अल-शबाब के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए आसमान और जमीन दोनों ओर से अभिायन तेज कर दिए हैं।

नैरोबी, 29 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। केन्या की सेना ने दक्षिणी सोमालिया में अल-शबाब के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए आसमान और जमीन दोनों ओर से अभिायन तेज कर दिए हैं।

केन्याई सेना के कुलबीयोब स्थित शिविर पर आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को हमला करने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस हमले में नौ सैनिकों की मौत हो गई थी।

केन्या डिफेंस फोर्सेस (केडीएफ) के प्रवक्ता कर्नल पॉल जुगुना ने शनिवार रात कहा कि अफ्रीकन यूनियन मिशन इन सोमालिया (एएमआईएसओएस) के अंतर्गत सैनिक क्षेत्र की शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने व एएमआईएसओएस के समर्थन के लिए आतंकवादियों को लगातार निशाना बनाते रहेंगे।

जुगुना ने नैरोबी में शनिवार रात जारी बयान में कहा, “क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए शुक्रवार से अल-शबाब को लक्षित कर आसमान व जमीन दोनों तरफ से अभियान चलाए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493