काल पेन ने सीरियाई शरणार्थियों के लिए राशि जुटानी शुरू की

न्यूयॉर्क, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता काल पेन ने सीरियाई शरणार्थियों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है।

एक ट्विटर यूजर द्वारा काल को बाहरी बताने के बाद काल ने यह अभियान शुरू किया है।

काल पेन पिछले कई दशकों से अमेरिकी मनोरंजन जगत में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेन ने 2,500 डॉलर की रकम से यह अभियान शुरू किया था, लेकिन अब यह राशि 128,000 डॉलर से अधिक हो गई है।

काल के ट्वीट के मुताबिक, “उस शख्स के लिए जिसने कहा कि मैं अमेरिकी नहीं हूं, मैंने तुम्हारे नाम पर सीरियाई शरणार्थियों के लिए धन जुटाने का एक अभियान शुरू किया है।”

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पेन के क्राउडराइज पेज के हवाले से पता चला है कि यह राशि अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति को अनुदान में दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493