केन्या : उपराष्ट्रपति के घर पर हमला करने वाला बेसुराग

नैरोबी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केन्या के उपराष्ट्रपति विलियम रूटो के गांव में बने घर पर हमला करने वाले घुसपैठिये की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। घुसपैठिये ने घर की रखवाली में तैनात एक अर्धसैनिक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक जोसेफ बोइनेट ने कहा कि हथियारों से लैस संदिग्ध ने शनिवार दोपहर के आसपास रूटो के घर के प्रवेशद्वार पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया और खेत में घुस गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बोइनेट के हवाले से बताया, “हमने तुरंत पुलिस अधिकारियों को इकट्ठा किया और हमलावर को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। वह एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर छिपा हो सकता है।”

उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति घटना के दौरान मौजूद नहीं थे और उनका घर पूरी तरह सुरक्षित है।

बोइनेट ने कहा, “घायल कर्मी का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है। विशेषज्ञ अधिकारियों को इस घुसपैठिये से निपटने के लिए तैनात किया गया है।”

वहीं, कुछ सूत्रों का दावा है कि परिसर पर हमला और सुरक्षाकर्मी पर गोलीबारी करने वाले तीन संदिग्धों को मार गिराया गया है, जबकि चौथा हमलावर गंभीर रूप से घायल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493