जम्मू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को यहां कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के करीबी एक कारोबारी के घर छापे मारे।
जानकार सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के बक्शी नगर इलाके में देवेंद्र सिंह बहल के घर छापा मारा है।
वर्तमान में गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह एनआईए की हिरासत में हैं। उन पर कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान से धन प्राप्त करने के आरोप हैं।
इस मामले में पूछताछ के लिए छह अन्य अलगाववादी नेता भी एनआई की हिरासत में हैं।
dharmpath.com dharmpath