केन्या की ओलम्पिक विजेता समगोंग पर चार साल का प्रतिबंध

नैरोबी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। केन्या की महिला धावक और ओलम्पिक विजेता जेमीमाह जेलागट समगोंग पर केन्या डोपिंग रोधी एजेंसी (एडीएके) ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

समगोंग केन्या की ओर से मैराथन जीतने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने रियो ओलम्पिक-2016 में यह खिताब जीता था। उनकी डोप टेस्ट में सकारात्मक परिणाम के बाद ईपीओ के लिए की गई अपील को खेल अदालत ने खारिज कर दिया है और उन पर तीन अप्रैल से प्रतिबंध लगाया है।

28 फरवरी, 2017 को की गई जांच में उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए जाने के बाद उनके बी-सैम्पल की जांच के लंबित होने के कारण केन्या की इस स्टार को अप्रैल में लंदन मैराथन में अपना खिताब बचाने से महरूम रख दिया गया था।

बयान में कहा गया है, “अयोग्यता का समय (दोनों स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में) खिलाड़ी के लिए चार साल का रहेगा जो तीन अप्रैल से लागू होगा। यह सजा एडीआर के अनुच्छेद 10.2.1 और 10.11.2 के आधार पर दी गई है।”

हालांकि समगोंग को प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का हक है।

बयान में कहा गया है, “वाडा के आचार संहिता के नियम 42 के अनुच्छेद 13.2.1 के तहत उन्होंने प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का अधिकार है।”

पिछले महीने केन्या के पांच धावक शेइयस चेपकोस्गेई, फ्लोरेंस चेपसोई, जोसेफ कारियुकी गिताऊ, शारोन नडिंडा मुली और केन किरुई को भी एडीएके ने डोपिंग के चलते प्रतिबंधित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493