स्टार स्पोर्ट्स को मिले न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रसारण अधिकार

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रमुख खेल प्रसारक स्टार ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रसारण और डिजिटल अधिकार हासिल किए हैं।

इस अधिकार के तहत स्टार स्पोर्ट्स अप्रैल, 2020 तक न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इसमें पुरुष टीमों के अलावा, महिला क्रिकेट टीमों के अंतर्राष्ट्रीय मैच के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं।

इस अवधि के दौरान न्यूजीलैंड में भारत के कुल तीन टेस्ट मैच, 10 एकदिवसीय मैच और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है।

इस समझौते के बाद स्टार स्पोर्ट्स न्यजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली सीरीज का प्रसारण करेगा, जो एक दिसम्बर से शुरू हो रही है।

स्टार इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “पिछले कुछ वर्षो में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और टी-20 में नंबर एक टीम भी बनी है। अगले दो साल में भारत को न्यूजीलैंड के दो दौरे करने है और ऐसे में भारत के खेल प्रशंसकों को स्टार स्पोस्र्ट्स पर शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा।”

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने कहा, “ऐसे आगे बढ़ने वाले और प्रगतिशील प्रसारकों के साथ काम करना बेहतरीन है। यह अपने अभिनव ²ष्टिकोण और प्रशंसकों एवं व्यवसायों को आगे रखने के लिए जाने जाते है।”

न्यूजीलैंड की टीम वर्तमान में भारत के दौरे पर है। वह तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज को 1-2 से हार चुकी है और तीन मैचों की टी-20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493