Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » केन्या की सुमगोंग ने जीता लंदन मैराथन खिताब

केन्या की सुमगोंग ने जीता लंदन मैराथन खिताब

लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या की जेमिमा सुमगोंग ने अपना वर्चस्व कायम करते हुए रविवार को आयोजित लंदन मैराथन का महिला खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सुमगोंग ने यह रेस दो घंटे 22.58 मिनट में पूरी की।

मौजूदा चैम्पियन इथियोपिया की तिगिस्त तुफा ने दो घंटे 23.03 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि विश्व हाफ मैराथन रिकार्ड धारी फ्लोरेंस किपलागात ने 2 घंटे 23.39 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

किपलागात ने पांचवीं बार लंदन मैराथन में हिस्सा लिया और यह उनका दूसरा पोडियम फिनिश है।

केन्या की सुमगोंग ने जीता लंदन मैराथन खिताब Reviewed by on . लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या की जेमिमा सुमगोंग ने अपना वर्चस्व कायम करते हुए रविवार को आयोजित लंदन मैराथन का महिला खिताब जीत लिया।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या की जेमिमा सुमगोंग ने अपना वर्चस्व कायम करते हुए रविवार को आयोजित लंदन मैराथन का महिला खिताब जीत लिया।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के Rating:
scroll to top