‘भारतीय जासूस’ के मुद्दे पर सरताज अजीज नेशनल एसेम्बली को बताएंगे

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों सलाहकार सरताज अजीज सोमवार को देश की संसद के निचले सदन नेशनल एसेम्बली को ‘पाकिसतान में भारतीय खुफिया एजेंसी की गतिविधियों’ के बारे में जानकारी देंगे।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीज नेशनल एसेम्बली की विदेश मामलों की स्थाई समिति के समक्ष इस बारे में बताएंगे, जिसकी अध्यक्षता अवैस अहमद खान लेघारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सीनेट की रक्षा समिति को इस महीने की शुरुआत में और सीनेट को इस सप्ताह जानकारी दी थी।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने 29 मार्च को ‘गिरफ्तार भारतीय जासूस का कबूलनामा वीडियो’ जारी किया था, जिसमें उसने बलूचिस्तान और कराची में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की बात कही थी।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कथित रॉ एजेंट ने अपने कबूलनामे में कहा कि पाकिस्तान में उसका मकसद ब्लूच विद्रोहियों के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493