मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। केन्या के धावक गिडोन किपकेटर ने रविवार को हुई मुंबई मैराथन में पुरुष श्रेणी में नया रिकार्ड बनाते हुए मैराथन जीत ली। किपकेटर ने 42.195 किलोमीटर की मैराथन को दो घंटे आठ मिनट और 35 सेकेंड में पूरा किया।
उन्होंने जैक्सन किपरोप के दो घंटे नौ मिनट 32 सेकेंड के रिकार्ड को धवस्त किया।
किपकेटर ने शुरू से लेकर अंत तक मैराथन में अपना दबदबा बनाए रखा।
मैराथन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से शुरू होकर राजीव गांधी सी लिंक पर खत्म हुई।
मैराथन जीतने के बाद किपकेटर को 41,000 डॉलर का इनाम मिला। साथ ही रिकार्ड तोड़ने पर 15,000 डॉलर की राशि भी प्रदान की गई।
मैराथन में दूसरे स्थान पर युथोपिया के सेबोका दिबाबा रहे। उन्होंने मैराथन पूरी करने में दो घंटे नौ मिनट 20 सैकेंड का समय लिया।
वहीं दूसरी तरफ महिलाओ में युथोपिया की शुको जेनेमो ने मैराथन पर कब्जा जमाया। उन्होंने दो घंटे 27 मिनट 50 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
जीत के बाद उन्हें 41,000 डॉलर की इनामी राशि प्रदान की गई।
दूसरे स्थान पर केन्या की बोर्नेस किटुर रहीं। उन्होंने दो घंटे 32 मिनट में मैराथन पूरी की।
dharmpath.com dharmpath