लालू प्रसाद लगातार नौवीं बार राजद प्रमुख चुने गए

पटना, 17 जनवरी (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव को रविवार को लगातार नौंवी बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्हें निर्विरोध राजद प्रमुख चुना गया क्योंकि पार्टी के शीर्ष पद के लिए केवल वही उम्मीदवार थे।

पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी जगदानंद सिंह ने कहा, “लालू प्रसाद को लगातार नौंवे कार्यकाल के लिए राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।”

यहां पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में औपचारिक चुनाव के बाद 24 राज्यों के 700 से अधिक प्रतिनिधियों के बीच लालू प्रसाद (67) को अध्यक्ष चुना गया।

लालू ने राजद राज्य मुख्यालय में आठ जनवरी को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। जनता दल से पार्टी के विभाजन के बाद पांच जुलाई 1997 को पार्टी के गठन के समय से वह राजद प्रमुख हैं।

उनके फिर से अध्यक्ष चुने जाने के बाद सैकड़ों पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए उन्हें फूल मालाएं पहनाई।

एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि राजद समान विचारों वाली पार्टियों को एकजुट करके केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के कुशासन को समाप्त करने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाएगा।

इससे पूर्व वह अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष राम चंद्र पूर्बे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ समारोह स्थल एस.के.मेमोरियल हॉल पहुंचे।

नवम्बर 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद 243 में से 80 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493