केन्या के कॉलेज पर आतंकवादी हमला , 2 मरे (लीड-1)

नैरोबी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या में गेरिसा में गुरुवार सुबह अल-शबाब आतंकवादी संगठन के संदिग्ध आतंकवादियों ने एक कॉलेज पर हमला बोल दिया। हमले में कम से कम दो लोगों की मौत होने और चार लोगों के घायल होने की खबर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, केन्या के राष्ट्रीय आपदा अभियान केंद्र ने बताया कि सरकार ने नकाबपोश आतंकवादियों को केन्या सुरक्षा बल (केडीएफ) सहित सुरक्षा बलों को घटना स्थल पर भेजा है। नकाबपोश बंदूकधारी संभवत: अल-शबाब आतंकवादी संगठन के आतंकवादी हैं।

केंद्र ने बताया कि बंदूकधारी अभी भी कॉलेज परिसर में हैं, जिससे सामूहिक हत्याओं की आशंका बनी हुई है।

एक छात्र हमजा युसुफ ने कहा, “सुरक्षा बलों ने बंदूकधारियों को एक छात्रावास में पहुंचा दिया है। वे किसी को परिसर के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं और इसे नियंत्रण में ले लिया है।”

अधिकारिक खबरों के मुताबिक, 30 से ज्यादा छात्र सुरक्षित रूप से परिसर से भागने में कामयाब हुए हैं। परिसर से भागते समय गोलियों से घायल हुए छात्रों का उपचार किया जा रहा है।

केन्या रेडक्रॉस और अन्य मानवता सहायता संगठन बचाव सेवाओं के लिए घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

गेरिसा के एक कार्यकता इस्माइल अब्दिकार ने बताया कि बंदूकधारी सुबह की नमाज करने वाले मौलानाओं के भेष में कॉलेज के अंदर गए।

अब्छिकादिर ने बताया, “सुबह की नमाज में बहुत से छात्र शामिल थे। बहुत से लोग हताहत हो सकते हैं।”

हमला परिसर के अंदर बने मस्जिद से शुरू हुआ, जहां हमलावरों ने मस्जिद के मौलानाओं की गोली मार कर हत्या कर दी।

गोलीबारी से बचे छात्रों ने बताया कि परिसर में कम से कम पांच हमलावर है। बहुत से अन्य छात्र और शिक्षक अभी भी बंधक बने हुए हैं।

स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अल-शबाब आतंकवादी समूह ने संस्थानों पर हमले की धमकियां दी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493