व्यवसायिक होते हुए भी हटकर होती हैं मेरी फिल्में : अक्षय

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि बेशक वह व्यवसायिक फिल्में बनाते हैं लेकिन फिल्मों के चयन के मामले में उनकी पसंद हटकर है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ में दिखेंगे।

अक्षय ने यहां पर कहा, “मेरी फिल्में व्यवसायिक होती हैं। मैं अपनी फिल्मों में समाजिक मुद्दों पर कोई भाषण नहीं देता। एक अभिनेता के तौर पर मैंने हमेशा अलग तरह की फिल्में चुनी हैं, जैसे ‘ओएमजी : ओह माई गॉड’ धर्म पर आधारित थी, ‘बेबी’ आतंकवाद पर आधारित थी और फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ भ्रष्टाचार पर आधारित है। मुझे लगता है कि यह दर्शकों पर निर्भर करता है कि वह आपकी फिल्म को किस तरह से लेते हैं।”

फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ का निर्देशन दक्षिण के सुप्रसिद्ध अभिनेता क्रिश ने किया है और इसका निर्माण संजय लीला भंसाली और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा श्रुति हसन भी दिखेंगी। फिल्म एक मई 2015 को रिलीज होगी।

इस फिल्म में अक्षय एक सजग, न्यायसंगत और भ्रष्टाचारियों के दुश्मनों के रूप में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493