केन्या के लिए विश्व खिताब जीतना चाहते हैं डिकु

नैरोबी, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल और अफ्रीका में 5000 मीटर के चैम्पियन कालेब डिकु ने कहा है कि वह अपने देश के लिए फिर से इस रेस का विश्व व ओलम्पिक खिताब जीतना चाहते हैं।

डिकु ने 2014 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर का वल्र्ड इंडोर खिताब जीता। साथ ही वह राष्ट्रमंडल, अफ्रीकी चैम्पियनशिप, डायमंड लीग 5000 मीटर और कांटिनेंटल कप 3000 मीटर खिताब भी जीतने में सफल रहे।

23 साल के डिकु ने कहा वह अपने देश् के लिए अगस्त में बीजिंग में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में 5000 मीटर खिताब जीतना चाहते हैं। साथ ही वह अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भी चैम्पियन बनकर उभरना चाहते हैं।

केन्या ने विश्व चैम्पियनशिप या ओलम्पिक में 5000 मीटर खिताब 2001 में जीता था। बेंजामिन लीमो ने उस साल हेलसिंकी में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493