भारतीय संगीत ने इंडोनेशिया में मचाई धूम

जकार्ता, 7 जून (आईएएनएस)। गायिका शिबानी कश्यप के नेतृत्व वाले भारतीय संगीत बैंड ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एक संगीत समारोह में धूप मचा दी।

जकार्ता में श्रोताओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 13 सदस्यीय बैंड ने कार्यक्रम पेश किया।

इंडोनेशिया में आयोजित ‘सहबत इंडिया-द फेस्टीवल ऑफ इंडिया इन इंडोनेशिया’ के तहत बलैरुं ग सोएसिलो सोडरमन ऑडिटोरियम में भारतीय बैंड ने बॉलीवुड के सूफी, कव्वाली, राजस्थानी लोक गीत और समकालीन गानों की प्रस्तुति दी।

सहबत इंडिया कार्यक्रम के तहत इंडोनेशिया में बॉलीवुड प्रशंसकों के कई समूहों (फैन क्लब) ने भी बॉलीवुड और इंडोनेशियाई थीम और गानों पर प्रस्तुतियां दीं।

बॉलीवुड प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा कलाकारों शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, सलमान खान, कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी पर फिल्माए गए गानों पर शानदार नृत्य भी पेश किया।

यही नहीं, बॉलीवुड प्रशंसक कार्यक्रम में सेल्फियां लेते हुए भी नजर आए।

शिबानी के बैंड ने ‘सहबत इंडिया’ में ‘मैं तैनु समझावां की’, ‘सोना री’, ‘कली तेरी गुट’, ‘हर घड़ी पुकारती है’, ‘तुम पास आए’, ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘जिंदा हूं मैं’ और आर. डी. बर्मन के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं।

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह, राजनयिक, वरिष्ठ इंडोनेशियाई गणमान्य और भारतीय व्यवसायियों सहित बॉलीवुड के इंडोनेशियाई और भारतीय प्रशंसकों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493