राजधानी नैरोबी में केन्याई सेलिब्रिटीज व वैश्विक संरक्षण लॉबी की मौजूदगी वाले नए अवैध-शिकार रोधी अभियान के लांच के दौरान प्रचारकों ने कहा कि चीन केन्या की वन्यजीव धरोहर की हिफाजत की कोशिशों में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
‘वाइल्ड ऐड’ के कार्यकारी निदेशक पीटर नाइट्स ने कहा कि चीन-केन्या द्विपक्षीय सहयोग ने हाथी व गैंडों जैसे लोकप्रिय स्तनधारियों के अवैध शिकार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में नई जान डाल दी है।
पीटर ने समाचार एजेंसी को बताया, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीन ने केन्या व क्षेत्र में अवैध शिकार के खिलाफ जंग में बहुत बड़ा योगदान दिया है। चीन ने वन्यजीव एजेंसी की निगरानी करने और इस पाप में संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ में मदद करने के लिए आर्थिक मदद, वाहन व उपकरण उपलब्ध कराए हैं।”
dharmpath.com dharmpath