मेड्रिड, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मिडफील्डर साउल निग्वेज द्वारा शुरुआती क्षणों में किए गए गोल की मदद से एटलेटिको मेड्रिड ने बुधवार को यहां खेले गए चैम्पियंस लीग के पहले चरण के सेमीफाइनल मैच में जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख को 1-0 से हरा दिया।
साउल ने स्पेनिश क्लब को 11वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। यह गोल साउल ने अपनी बदौलत की थी। साउल बायर्न के कई डिफेंडरों को छकाते हुए गोलपोस्ट तक पहुंचे और फिर गोलकीपर मैनुएल नुएर को भी छकाते हुए अपनी टीम को प्रशंसकों को अपार खुशी प्रदान की।
बायर्न ने भी इसके बाद कई प्रयास किए लेकिन एटलेटिको के डिफेंडरों और गोलकीपर जान ओबलाक ने अपने शानदार प्रयास से उन्हें नाकाम कर दिया। ओबलाक का प्रयास खासतौर पर सराहनीय रहा क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के लिए कई गोल बचाए।
dharmpath.com dharmpath