नैरोबी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या में सोमालिया सीमा के पास गुरुवार को कुछ नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय पर हमला बोल दिया।
समचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केन्या में सोमालिया सीमा से लगभग 150 किलोमीटर दूर गेरिसा शहर में गेरिसा विश्वविद्यालय कॉलेज में सुबह भारी विस्फोट हुए और तेज गोलीबारी शुरू हो गई।
केन्या के सुरक्षा बलों ने परिसर को चारों ओर से घेर लिया है।
dharmpath.com dharmpath