सीरिया जा रहे 9 ब्रिटिश नागरिक तुर्की में गिरफ्तार

अंकारा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की के रास्ते गैरकानूनी रूप से सीरिया में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे नौ ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

तुर्की अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को न्यायिक अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तुर्की के जनरल स्टाफ ने एक बयान में बताया कि ब्रिटिश नागरिक दक्षिणी तुकी के हेते प्रांत से होकर सीरिया में घुसने की फिराक में थे।

ब्रिटिश नागरिकों के सीरिया में प्रवेश करने की इस नाकाम कोशिश को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर के देशों से युवक-युवतियां संगठन के आह्वान पर सीरिया जा रहे हैं।

आईएस ने सीरिया और इराक के काफी बड़े भूभाग पर बीते साल से कब्जा किया हुआ है।

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कहा कि 1,154 विदेशी लड़ाकुओं को तुर्की से निर्वासित कर दिया गया है और 19,500 की तुर्की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493