कश्मीर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया कि तांगमर्ग के हरदाहुरू गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह घर को चारों ओर से घेर लिया।

अधिकारी ने बताया, “जैसे ही सुरक्षा बल घर के नजदीक पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।”

उन्होंने बताया, “मुठभेड़ में एक एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) शहीद हो गया और सेना के दो सैनिक घायल हो गए।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493