केन्या में पुलिस ने अल-शबाब के 4 आतंकवादियों को मार गिराया

पूर्वोत्तर क्षेत्रीय समन्वयक मोहमुद सालेह ने रविवार को बताया कि मरने वाले अल-शबाब के आतंकवादी थे, जो सोमालिया सीमा से सटी मंडेरा काउंटी में पुलिस चौकियों को निशाना बनाने की फिराक में थे।

सालेह ने बताया, “पुलिस अधिकारियों को खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार दोपहर अल-शबाब के पांच और अन्य आतंकवादियों का पता लगा था।”

सालेह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने आतंकवादियों पर नजर बनाए रखी और मशीन गन व रॉकेट चालित ग्रेनेड से लैस 20 लोगों का एक समूह बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

सालेह ने कहा कि पुलिस ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। उनके पास से एके 47 राइफल्स और 90 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493