विशाखापट्टनम टेस्ट : भारत ने न्यूजीलैंड को 246 रनों से हराया

विशाखापट्टनम, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को न्यूजीलैंड को 246 रनों से हरा दिया।

भारत ने मेहमान टीम के सामने 405 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम पांचवें दिन के दूसरे सत्र में 97.3 ओवरों मे सभी विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी।

भारत ने अपनी पहली पारी में 455 रन बनाए थे जबकि इंग्लिश टीम 255 रन बना सकी थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 204 रन बनाते हुए मेहमानों को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493