केन ने टोटेनहम हॉटस्पर के साथ नया करार किया

लंदन, 9 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के टोटेनहम हॉटस्पर के साथ छह साल के नए करार पर हस्ताक्षर किए जिसके कारण अब वह 2024 तक लंदन स्थित क्लब में बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंग्लिश क्लब द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया कि 24 वर्षीय स्ट्राइकर ने टीम के साथ नए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

हैरी केन ने कहा, “मैं बहुत उत्सुक हूं, मेरे लिए यह गर्व का दिन है। पिछले कुछ सीजन मेरे लिए शानदार रहे हैं और मेरा पूरा ध्यान क्लब के साथ अपने भविष्य पर केंद्रित है।”

केन ने कहा, “पिछला सीजन भी बेहतरीन रहा। मैं हमेशा बेहतर होना चाहता हूं और मैं अगले सीजन भी यही करुं गा।”

केन ने पिछले सीजन प्रीमियर लीग में कुल 30 गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493