लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। ‘क्रिमिनल माइंड्स’ के सितारे जो मांटेग्ना और कस्र्टन वैंगसनेस ने कहा है कि वे भयावह राजनीतिक माहौल के बीच एफबीआई एजेंटों के प्रति अथाह सम्मान रखते हैं।
हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम द्वारा पॉडकास्ट में उन्होंने एफबीआई एजेंटों के बारे में यह बात कही।
सेट पर असली एफबीआई एजेंटों के दौरे के बारे में पूछने पर वैंगसनेस ने कहा, “ईमानदारी स्पष्ट है।”
वैंगसनेस ने कहा कि आलोचकों द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को कलंकित करते हुए देखना उन्हें निराश करता है।
उन्होंने कहा, “वे वास्तविक रूप में सुपरहीरो की तरह लगते हैं, हम खुशनसीब हैं कि वे हमारे पास हैं। लेकिन वे वास्तव में अतुलनीय लोग हैं। जब भी मैं उनकी आलोचना के बारे में सुनती हूं तो यह मुझे वास्तव में निराश करता है।”
मांटेग्ना ने कहा कि अकेले लॉस एंजेलिस में ही एफबीआई एक सालाना समारोह का आयोजन करती है, जहां अपने कर्तव्यों को निभाते वक्त जान गंवाने वाले एजेंटों को सम्मानित किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath