नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के छतरपुर इलाके में शनिवार को पुलिस ने वांछित अपराधी राजेश भारती और उसके तीन साथियों को ढेर कर दिया।
शनिवार को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों के साथ मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों के खिलाफ एक जाल बिछाया गया, जिसमें चारों अपराधी मारे गए। ये अपराधी हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार हुए थे।
कई मामलों में वांछित भारती पर पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
dharmpath.com dharmpath