नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। विनिर्माण कंपनी केपासिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लि. को मुंबई, बेंगलुरू और दिल्ली/एनसीआर में 300 करोड़ रुपये के आर्डर प्राप्त हुए हैं। यह कंपनी आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत भवनों के निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। इसके अलावा कंपनी को आईपीओ के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल चुकी है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
रेडियस डेवलपर ने केपासिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स को दुबारा आर्डर दिया है, जो उसके मुंबई की आगामी दो परियोजनाओं के लिए है। इसमें एक महालक्ष्मी क्षेत्र में 80 फ्लोर की सुपरहाईराइज परियोजना ‘ऑर्चिड हाइट्स’ के लिए है, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपये है। यह परियोजना रेडियस डेवलपर्स और डीबी रियल्टी की संयुक्त परियोजना है।
रेडियस डवलपर ने अपनी दूसरी परियोजना ‘एवेन्यू 54’ का आर्डर भी केपासिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स को दिया है, जो सातांक्रुज इलाके में है। यह निविदा लगभग 120 करोड़ रुपये का है। यह परियोजना रेडियस डेवलपर्स और सुमेर समूह का संयुक्त उद्यम है। केपासिट इंफ्राप्रोजेक्ट इसके अलावा रेडियस समूह की चेंबूर में एक अन्य परियोजना पर भी काम कर रही है।
मुंबई की कंस्ट्रक्शन कंपनी केपासिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स सितंबर में अपना आईपीओ लेकर आनेवाली है, जिसके जरिए कंपनी ने बाजार से 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस आईपीओ को सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं बाजार नियामक) की मंजूरी मिल गई है।
dharmpath.com dharmpath