एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को बताया, “मंगलवार देर रात बिहारीगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से आने वाले हैं। इस सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर में बदमाश बाइक पर आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।”
इस मौके पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भुठभेड़ में 12 हजार रुपये का इनामी बदमाश सगीर गोली लगने से घायल हो गया। साथी को घिरता देख दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला।
एसएसपी ने बताया कि लूट की कई वारदातों में वांछित घायल सगीर को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसके पास से लूटी हुई बाइक, पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath