केमचाइना ने स्विट्जरलैंड की सिंगेंटा के लिए 43 अरब डॉलर पेशकश की

यदि यह सौदा पूर्ण होता है तो चीन की किसी भी कंपनी के लिए विदेशी कंपनी का यह सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। अभी सीएनओओसी द्वारा 2012 में कनाडा की ऊर्जा कंपनी नेक्सेन का अधिग्रहण सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

केमचाइना ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि सिंगेंटा के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को सुझाव दिया है कि वह प्रति शेयर 465 डॉलर का मूल्य और पांच स्विस फ्रैंक (4.9 डॉलर) का विशेष लाभांश स्वीकार करे।

केमचाइना के अध्यक्ष रेन जियांशीन ने कहा, “वैश्विक कृषि क्षेत्र में सिंगेंटा की अग्रणी स्थिति और प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के लिए हम कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।”

सिंगेंटा ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि इस सौदे से उसका कारोबार उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में भी फैलेगा।

सौदा इस साल के अंत तक पूर्ण होने का अनुमान है और इसके बाद भी सिंगेंटा का वर्तमान प्रबंधन दल कायम रहेगा।

गत महीने केमचाइना ने जर्मनी की मशीन निर्माता कंपनी क्रॉसमेफी का अधिग्रहण किया और स्विट्जरलैंड की ऊर्जा व्यापार कंपनी मक्र्यूरिया में 12 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493