पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बलराम जाखड़ के निधन पर शोक जताया है।
नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, “वह एक प्रख्यात राजनेता, कुशल प्रशासक, एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी अपूरणीय क्षति हुई है।”
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि 92 वर्ष के बलराम जाखड़ का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
dharmpath.com dharmpath