‘केयर कनेक्ट प्रोग्राम’ दिल्ली पहुंचा, नर्सो को मिला प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। नर्सो, नर्सिग सुपरिटेंडेंट्स तथा नर्सिग प्रमुखों को तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘केयर कनेक्ट प्रोग्राम’ पंजाब के बाद दिल्ली पहुंचा। यहां प्रशिक्षण के बाद जून 2016 में इस कार्यक्रम को देश के अन्य हिस्सों में भी लेकर जाने की योजना है जिनमें जयपुर, बेंगलुरु और मुंबई शामिल हैं।

बर्मन परिवार (डाबर के प्रमोटर्स) और ब्रिटेन की हेल्थकेयर ऐट होम के संस्थापकों का संयुक्त उपक्रम हेल्थ केयर ऐट होम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचसीएएच) की पहल ‘केयर कनेक्ट प्रोग्राम’ के तहत राजधानी में नर्सो को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

‘केयर कनेक्ट प्रोग्राम’ प्रोग्राम नर्सिग समुदाय को हैल्थ केयर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने के मकसद से पंजाब से शुरू किया गया था। इसके तहत राजधानी के बीएलके अस्पताल में ‘क्लीनिकल गुणवत्ता सुधार पर नियमित ध्यान केन्द्रित बनाए रखें’ विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमें अस्पताल के विभिन्न विभागों में मेडिकल सेवाएं प्रदान करने वाली 75 से अधिक नर्सो ने हिस्सा लिया।

इस वर्कशॉप का संचालन ब्रिजेट हैरीसन, हैड ऑफ क्लीनिकल एक्सीलेंस, हेल्थकेयर ऐट होम इंडिया की क्लीनिकल एक्सीलेंस प्रमुख ब्रिटे हैरीसन और हेल्थ केयर एट होम इंडिया की वरिष्ठ प्रमुख, नर्सिग सेवाएं ऊषा प्रभाकर ने किया।

वर्कशॉप में ब्रिजेट हैरीसन ने कहा, “स्वास्थ्य देखभाल और इलाज में नर्सें सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी हिस्सा होती हैं। भारत में नर्सो को सही तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ हम प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें पूरे विश्व में लागू क्लीनिकल और केयर मानकों के समान सक्षम बनाया जाए।”

इस कार्यक्रम के बारे में हेल्थ केयर ऐट होम इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और व्यापार इकाई प्रमुख डॉ. गौरव ठुकराल ने कहा, “इस कार्यक्रम के तहत हमारा लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक नर्सो को प्रशिक्षित कर ये सुनिश्चित करें कि वे अपने आप को आत्मविश्वास से भरपूर, सुविधाजनक और सभी जानकारियों सहित अपने आप को ऐसा सशक्त बना सकें जो कि किसी भी परिस्थिति में मरीज की अच्छी तरह से देखभाल कर सकें।”

हेल्थकेयर एट होम इंडिया पंजाब में फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली, अमृतसर एवं लुधियाना और एसपीएस हॉस्पिटल्स में इस प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन कर चुकी है।

हेल्थ केयर ऐट होम इंडिया विभिन्न तरह की बीमारियों के लिए मेडिकल और क्लिनिकल सेवाओं की व्यापक श्रृंखला मुहैया कराती है। एचसीएएच की कुछ विशिष्ट सेवाओं में घर पर आईसीयू स्थापित करना, घर पर कार्डियक देखभाल, होम ऑन्कोलॉजी सेवाएं, सर्जरी के बाद देखभाल, होम पल्मोनॉजी सेवाएं आदि शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493