ट्रेन 12625 केरला एक्सप्रेस में 28 वर्षीय रामसिंह प्रजापति पुत्र रामस्वरूप निवासी पांचा कालौनी तहसील वीरपुरा श्योपुर नेलूरे से ग्वालियर जा रहा था।
राम सिंह प्रजापति के छोटे भाई दीपक और उसके पिता रामस्वरूप ने बताया कि राम नेलूरे में मजदूरी करता है। वह अपने साथी बंटी और एकता के साथ ग्वालियर के लिए जनरल कोच में बैठकर यात्रा कर रहा था, तभी झांसी तक उनकी मोबाइल फोन पर बातचीत हुई।
झांसी निकलने के बाद जब ट्रेन ग्वालियर पहुंची, मगर राम सिंह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
दीपक के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बंटी ने बताया कि वह झांसी स्टेशन पर चाय लेने के लिए उतरा। इसके बाद वह ट्रेन में चढ़ पाया या नहीं, यह उसे पता नहीं चला।
यह सुनते ही परिजन घबरा गए और उन्होंने उसकी खोजबीन तेज शुरू कर दी। खोजबीन करते हुए शुक्रवार को दीपक और उसके पिता अपने परिजनों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने राम सिंह की खोजबीन करने के लिए मदद की गुहार लगाई।
dharmpath.com dharmpath