केरल : अभिनेता दिलीप की 5वीं जमानत याचिका 26 सितंबर तक टाली

कोच्चि, 19 सितंबर (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता दिलीप की पांचवीं जमानत याचिका की सुनवाई अगले हफ्ते तक के लिए टाल दी है। वह लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले में आरोपी हैं।

अभिनेता जुलाई से जेल में हैं। दिलीप की जमानत याचिका इससे पहले दो बार ट्रायल कोर्ट और दो बार उच्च न्यायालय द्वारा खारिज की जा चुकी है।

जमानत पर सुनवाई को 26 सितंबर तक के लिए टालते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से उस दिन इस मामले में अपनी राय देने के लिए कहा है।

इसी मामले में उच्च न्यायालय 25 सितंबर को उनकी अभिनेत्री पत्नी काव्या माधवन और उनके करीबी दोस्त अभिनेता व निर्देशक नादिर शाह की जमानत पर सुनवाई करने वाली है।

अभिनेत्री का अपहरण 17 फरवरी को कार से त्रिशूर से कोच्चि जाते समय हुआ था।

अपहरण मामले में मुख्य आरोपी पल्सर सुनी और उसके सहयोगी को पुलिस ने घटना के एक हफ्ते बाद गिरफ्तार कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493