केरल : आईयूएमएल विधायक अब्दुल रज्जाक का निधन

कासरगोड (केरल) , 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ विधायक पी.बी.अब्दुल रज्जाक का शनिवार को निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राज्य के सुदूर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र मंजेश्वरम से दो बार विधायक रह चुके रज्जाक बीते कुछ दिनों से अस्पताल में थे।

2016 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नेता के.सुरेंद्रन को हराकर 89 मतों से जीते थे।

मलप्पुरम से लोकसभा सदस्य और आयूएमएल के दिग्गज नेता पी.के.कुनहालिकुट्टी ने कहा कि रज्जाक एक सफल कारोबारी थे। उन्हें सभी पसंद करते थे।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम को किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493