तिरुवनंतपुरम, 4 जून (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में सोमवार को विपक्ष ने हंगामा किया और कोट्टायम जिले में कथित रूप से सम्मान की खातिर 24 साल के व्यक्ति की हत्या किए जाने की सीबीआई जांच की मांग की। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विधानसभा की बैठक जल्द ही समाप्त हो गई, क्योंकि कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष प्रदर्शन किया।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पी.श्रीरामकृष्णन ने सूचीबद्ध कामों को जल्द निपटाने के साथ सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।
केरल पुलिस ने 28 मई को केविन जोसेफ का शव बरामद किया था। केविन जोसेफ ने उच्च जाति की एक लड़की नीनू चाको (20) से विवाह किया था। उसकी पोस्टमार्टम रपट में उसे यातना दिए जाने की बात सामने आई है।
dharmpath.com dharmpath