नई दिल्ली-केरल में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन गया है, जिससे केरल में बारिश और तेज हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि इस चक्रवात के कारण मौसम की स्थिति बिगड़ने वाली है. 15 अक्टूबर तक राज्य में हल्की से लेकर भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है. केरल के अलावा माहे में भी इसी दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 17 अक्टूबर तक राज्य के एक या दो हिस्सों में हर 24 घंटे में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है.” इसके चलते अधिकारियों ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसे खतरों से सावधान रहने की सलाह दी है.
दिवाली के बाद पूरी तरह ठंड आ जाएगी. दिल्ली यूपी हरियाणा मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से मॉनसून पीछे हट चुका है, इन हिस्सों में साफ मौसम की स्थिति है. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सो में भारी वर्षा और तूफान आ सकता है.
देश की राजधानी और उसकी सीमा से सटे राज्यों में 13 अक्टूबर को मौसम साफ और धूप वाला रहेगा. अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी खास बदलाव का अनुमान नहीं है.
dharmpath.com dharmpath