केरल : कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में अभिनेता जगदीश, सिद्दीकी के नाम

तिरुवनंतपुरम, 3 मार्च (आईएएनएस)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जगदीश और सिद्दीकी का नाम आने वाले विधानसभा चुनाव में केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी (केपीसीसी) ने अपने उम्मीदवारों की संभावित सूची में रखा है। बुधवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

केपीसीसी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि यह सूची वरिष्ठ नेताओं के पास भेज दी गई है और अंतिम घोषणा 10 मार्च को किए जाने की संभावना है।

जगदीश एक बेहद लोकप्रिय कॉमेडियन और चरित्र अभिनेता हैं जो इस उद्योग में 30 सालों से हैं। उन्हें पाथानपुरम विधानसभा सीट से उतारे जाने की उम्मीद है जहां उनका मुकाबला साथी अभिनेता और तीन बार के विधायक के. बी. गणेश कुमार से होगा।

वहीं, कॉमेडियन और अभिनेता सिद्दीकी को अलपुझा जिले के अरूर विधानसभा में खड़ा करने की बात चल रही है।

सिद्दीकी ने आईएएनएस को बताया कि लोग इस मुद्दे पर उनकी राय पूछ रहे हैं। वहीं, जगदीश ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493